back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेलिकॉप्टर दुर्घटना पीड़ितों के शव सुलूर एयरफोर्स स्टेशन ले जाया गया

चेन्नई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। कुन्नूर के पास कटेरी पार्क में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सशस्त्र कर्मियों सहित 13 लोगों के शवों को वेलिंगटन के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर (एमआरसी) से एयरफोर्स स्टेशन भेज दिया गया है। एमआरसी वेलिंगटन से सुलूर वायु सेना स्टेशन की दूरी 87 किमी है और परिवहन के दौरान किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए सड़क यातायात को डायवर्ट किया गया। शवों को सुलूर एयरफोर्स स्टेशन से दुर्घटना पीड़ितों के संबंधित मूल स्थानों पर ले जाया जाएगा। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को नई दिल्ली ले जाया जाएगा और कामराज मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य राजनीतिक नेताओं और सशस्त्र बलों के जवानों के दिल्ली में जनरल रावत को अंतिम सम्मान देने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री पहले ही संसद में घोषणा कर चुके हैं कि हवाई दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शवों को पूर्ण राजकीय सम्मान दिया जाएगा। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵