पौते ने की कुल्हाड़ी से वार कर दादा की हत्या
जोधपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर स्थित गोलासनी गांव में एक भाखर में शौच करने और पंछियों को चुज्गा डालने गए वृद्ध की उसके पोते ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से एमडीएमएच रैफर किया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना रविवार सुबह हुआ और वृद्ध की दोपहर में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी पोते को दस्तयाब करने के साथ पूछताछ आरंभ की। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि वह दादा द्वारा बहन व मां को हर वक्त अशब्ध कहे जाने से परेशान था। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि गोलासनी गांव स्थित गोटातला बेरा निवासी मनोहर लाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके 74 साल के पिता बंशीलाल रविवार की सुबह अपने एक पोते चेतन के साथ हमेशा की तरह शौच निवृत होने और पंछियों को दाना डालने के लिए भाखर की तरफ गए। लौटते वक्त उसका भतीजा सोहनलाल पुत्र जयङ्क्षसह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और बंशीलाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेतन को वहां से भगा दिया गया। कुल्हाड़ी से निर्ममतापूर्वक किए गए वार से बंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर करीबन दर्जनभर वार लगे है। चेतन ने इसकी सूचना घर आकर दी। तब घरवाले भाखर वाले स्थान पर पहुंंचे। घायल बंशीलाल को तुरंत नजदीक डउकिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोपहर में मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी सोहनलाल को दस्तयाब कर लिया गया है। जिससे अभी पूछताछ में सामने आया कि वह मां व बहन को रोजाना अपशब्द कहते थे। इस बात को लेकर रोजना चिकचिक होती थी। जिसके चलते यह कदम उठाया। इस बारे में पहले हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया। मगर मौत होने पर अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in