वाराणसी, 08 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र और केरल समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख वाराणसी में जिला प्रशासन सतर्क है। सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र से आये 335 यात्रियों में 97 यात्रियों के पास पूर्व से कोरोना जांच की रिपोर्ट थी जो सभी निगेटिव थी। वहीं, 138 यात्रियों की कोरोना एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। जिसमें सभी व्यक्ति निगेटिव पाए गए। सभी यात्रियों को एक सप्ताह तक गृह एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए। उधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले के स्टेटिक बूथों पर मास/ग्रुप कोरोना एंटीजन टेस्ट किए गए। इस क्रम में कबीरचौरा एसएसपीजी हास्पिटल में 300 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । विवेकानंद हास्पिटल, भेलूपुर में 30 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। एलबीएस हॉस्पिटल, रामनगर में 120 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। इसी क्रम में बीएचयू सर सुंदर लाल चिकित्सालय में 127 मरीजों और व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। इसके साथ ही आज आरटीपीसीआर जांच के लिये कबीरचौरा एसएसपीजी हास्पिटल से 220 व्यक्तियों, एलबीएस हॉस्पिटल, रामनगर से 100 तथा बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय से 100 मरीजों और व्यक्तियों के सैंपल भेजे गए। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक




