कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व विधायक शर्मा के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व विधायक शर्मा के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व विधायक शर्मा के निधन पर जताया शोक

देहरादून, 15 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मेरठ के पण्डित जय नारायण शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने यहां एक जारी शोक संदेश में कहा कि पं.जयनारायण शर्मा के पार्टी के मेरठ विधायक के रूप में क्षेत्र में किए विकास कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत की अध्यक्षता में एक शोक सभा भी आयोजित की गयी। शोक सभा में उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिह, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह, संदीप चमोली, विकास नेगी, रजेश, कमरखान ताबी और दीप बोहरा आदि ने पण्डित जयनारायण शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in