back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, फ्री बिजली, बस राइड और पुरानी पेंशन की होगी बहाली

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया कि अन्नभाग्य योजना शुरू होगी।इसके तहत बीपीएल परिवार के हर शख्स को अपनी पसंद का 10 किलो अनाज मिलेगा। ग्रह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूद रहे। कांग्रेस ने फ्री बिजली, फ्री अनाज, बेरोजगारी भत्ता जैसे कई लोकलुभावने वादे किए हैं। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादा किया कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। न्यू एजुकेशन पॉलिसी को रद्द कर राज्य शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। इसके अलावा 63 सीमावर्ती तालुकों में कन्नड़ भाषा और संस्कृति का विकास किया जाएगा।

हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र में वादा किया कि अन्नभाग्य योजना शुरू होगी। इसके तहत बीपीएल परिवार के हर शख्स को अपनी पसंद का 10 किलो अनाज मिलेगा। ग्रह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये मिलेंगे। युवानिधि योजना के जरिए दो साल के लिए बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने तीन हजार रुपये, जबकि डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये प्रति महीना मिलेगा। प्रदेश की सभी महिलाएं कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...