Home News Breaking CG Election: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा तैयार, प्रधान-फडणवीस और प्रियंका आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर

CG Election: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा तैयार, प्रधान-फडणवीस और प्रियंका आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर

0
CG Election: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा तैयार, प्रधान-फडणवीस और प्रियंका आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर
Chhatisgarh Assembly Election

रायपुर, हि.स.। Chhatisgarh Assembly Election: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौरे पर आ रही हैं।

प्रियंका गांधी बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आमसभा को करेंगी संबोधित

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर से वे जालबांधा जाएंगी। दोपहर ढाई बजे जालबांधा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगी। 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 4.45 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज BJP प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनावी प्रचार

भाजपा प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंबिकापुर और रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप जाएंगे। वे दोपहर रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप जाएंगे। जहां बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस आज रायपुर में आम सभा को करेंगे संबोधित

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज धमतरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे रायपुर जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और रायपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here