back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gyanvapi Case: ‘मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा’, ज्ञानवापी मामले पर CM योगी ने दिया बड़ा बयान

Gyanvapi Case: सीएम योगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ये ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Yogi On Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने मस्जिद पर कहा कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था? उन्होंने कहा कि मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे ना त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखा है ना। ज्योर्तिलिंग है देव प्रतिमाएं हैं। दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं?

मुस्लिम पक्ष की ओर से आना चाहिए प्रस्ताव

सीएम योगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ये ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी एक चैनल के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ी बात कही। 

ज्ञानवापी केस में कब-कब क्या हुआ?

वाराणसी कोर्ट में 1991 में पहला मुकदमा दाखिल किया गया। इस याचिका में ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। याचिका के विरोध में मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में यथास्थिति कायम रखने कहा। वाराणसी कोर्ट में 2019 में फिर से मामले की सुनवाई शुरू हुई। 2021 में ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मंजूरी दी गई। 16 मई 2022 को पुरातत्व विभाग के सर्वे का काम पूरा हुआ और ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने में शिवलिंगनुमा आकृति मिली। अब मस्जिद के ASI सर्वे को लेकर मामला चल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...