news
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर किया दुख व्यक्त
रायपुर, 28 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से इस घटना में मृत छह लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती करया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल