back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव को करोड़ो के विकास कार्यों की दी सौगत

कोंडागांव, 20 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा कोण्डागांव जिले को 204 करोड़ रुपये के 131 विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही उन्होंने 151 करोड़ 92 लाख रुपये के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 44 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण भी किया। ऑडिटोरियम बांधापारा में आयोजित होने वाले इस वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पीएचई मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कोण्डागांव गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी दोपहर 12 बजे से वीडियो कान्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और इस अवसर पर वे जिले के जनप्रतिनिधियों एवं राज्य शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से भी संवाद किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन के तहत् लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 11 करोड़ 91 लाख रुपये के 03 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) अंतर्गत 48 करोड़ 41 लाख रुपये के 04 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 32 करोड़ 95 लाख रुपये के 31 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना अंर्तगत 23 करोड़ 79 लाख रुपये के 28 कार्य, नगर पालिका परिषद के 15 करोड़ 28 लाख रुपये के 16 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 05 करोड़ 15 लाख रुपये के 10 कार्य, जिला निर्माण अंतर्गत 04 करोड़ 34 लाख रुपये के 01 कार्य, जल संसाधन विभाग के अंर्तगत 03 करोड़ 63 लाख रुपये के 02 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन के अंतर्गत 03 करोड़ 33 लाख रुपये के 05 कार्य और वन विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 11 लाख रुपये के 08 कार्यों का भूमिपूजन के कार्य शामिल थे। मुख्यमंत्री द्वारा नंगत पिला कार्यक्रम के संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये ऐप एवं टाटामारी ईको पर्यटन क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के द्वारा जिले में सुपोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे नंगत पिला कार्यक्रम की प्रगति के निरीक्षण एवं बच्चों में कुपोषण की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए फोटो एवं निरंतर बच्चे की जानकारी अंकित कर उनमें कुपोषण की स्थिति का निरंतर निरीक्षण किया जाएगा। जिससे बच्चों के बेहतर देखभाल में सहायता प्राप्त होगी। कोण्डागांव के अनमोल तिखुर को अब दुनिया में मिलेगी ख्याति इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोण्डागांव का तिखुर अपने चमत्कारी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी प्रोसेसिंग कर इसे विश्व के दूसरे कोनो तक निर्यात किये जाने से लोगो न सिर्फ रोजगार प्राप्त होगा बल्कि कोण्डागांव के अनमोल तिखुर का स्वाद लोगो को मिल पायेगा। नरवा विकास एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कोण्डागांव में पिछले दो वर्षों में सराहनीय कार्य किया गया है। कुपोषण में 43 प्रतिशत की कमी लाकर बच्चों को एक नया जीवन प्राप्त हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵