छिद्दरवाला मे किसान मोर्चा ने बांटे मास्क,सेनेटाइजर
छिद्दरवाला मे किसान मोर्चा ने बांटे मास्क,सेनेटाइजर

छिद्दरवाला मे किसान मोर्चा ने बांटे मास्क,सेनेटाइजर

ऋषिकेश, 24 जून (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को छिद्दरवाला में किसान मोर्चा ने कोरोना से बचाव को किसानों को मास्क और हैंड सेनेटाइजर वितरित किए। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा है कि घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने किसान मोर्चा की सेवा भावना के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र सिंह रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रमन रागंड, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, हरदीप सैनी, भूपेंद्र रावत, मुकेश आर्य ,जोगेंद्र सिंह, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे । हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in