back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना से जुड़े आंकड़े छिपाकर राज्य को ग़ुमराह कर रही: डॉ. रमन

-कांग्रेस शासित राज्य सरकार को उसकी इस आपराधिक उदासीनता के लिए प्रदेश कभी माफ़ नहीं करेगा: भाजपा रायपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कहा है कि कोरोना काल की शुरुआत से ही कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस तरह उदासीनता का परिचय दिया है, उसका ही यह नतीज़ा है कि प्रदेश कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर से जूझने के लिए मज़बूर हो गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य की जनता सरकार को उसकी इस आपराधिक उदासीनता के लिए कभी माफ़ नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अबतक छह हज़ार लोगों की मृत्यु हुई है, लेकिन प्रदेश सरकार मृत्यु के आंकड़े छिपाकर अपनी बदनीयती का परिचय देती दिख रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला और राज्य के मौत के आंकड़ों में 299 का अंतर प्रदेश सरकार की बदनीयती को बेनक़ाब करने के लिए पर्याप्त है। राजधानी रायपुर में मौतों का यह आंकड़ा 2,568 बताया गया है जबकि राज्य के आंकड़े सिर्फ़ 2,269 मौतें बता रहे हैं। प्रदेश सरकार आकड़ों को छिपाकर प्रदेश को ग़ुमराह कर रही है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की पिछली और मौज़ूदा दूसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार से एक श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। डॉ. सिंह ने कहा कि सत्ता-मद में चूर प्रदेश कांग्रेस के सत्ताधीशों ने केवल राजनीतिक नौटंकियों में ही वक़्त जाया किया और कोरोना संक्रमण से मुक़ाबले के लिए ज़रूरी तकनीकी इंतज़ाम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज हालात ये हैं कि कांग्रेस विधायक अपनी सरकार की नाकामियों से नाराज हैं और संसाधनों की कमी को लेकर मुखर हो रहे हैं। साल भर का समय प्रदेश सरकार ने केवल राजनीतिक शिगूफ़ेबाजी और केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ अनर्गल प्रलाप में ही जाया किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के पर्याप्त इलाज के लिए अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, नए कोविड सेंटर्स खोले जाने, ऑक्सीज़न की नियमित व निर्बाध आपूर्ति और ज़रूरी दवाओं की सहज उपलब्धता की मांग उठ रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इन कामों को करने के बजाय केंद्र सरकार को कोसने और सस्ती राजनीति करने में ही लगी हुई है। कोविड सेंटर्स की अनियमितताओं की चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने हैरानी जताई कि कोविड सेंटर्स से मरीज भागने और मृत मिलने, राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में ज़िंदा महिला को को मृत बताकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना, परिजनों को कोरोना संक्रमितों की मृत्यु का समय पर सूचना तक नहीं देना और अब भी कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों द्वारा आत्महत्या करने की वारदातें बता रही हैं कि प्रदेश सरकार के बड़े-बड़े दावों की ज़मीनी सच्चाई क्या है? पूरे प्रदेश में रेमिडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी से कोरोना संक्रमितों के परिजन आज भी इस इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकने विवश हो रहे हैं और सरकारी डॉक्टर्स व स्वास्थ्य स्टाफ के लोग ख़ुद इस इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵