back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh Assembly Election: नामांकन के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल, आज वापस ले सकेंगे अपना नाम

Raipur: छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार को 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

रायपुर, हि.स.। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार को 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण में निर्वाचन के लिए कुल 294 अभ्यर्थियों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 33, कवर्धा में 29, पंडरिया में 20, भानुप्रतापपुर में 15, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 14-14, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 12-12, खैरागढ़ और कोण्डागांव में 11-11, बीजापुर और कोण्टा में 10-10, चित्रकोट में 9, नारायणपुर और खुज्जी में 8-8, कांकेर और केशकाल में 7-7, बस्तर और मोहला-मानपुर में 6-6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण के 20 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है, जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...