केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और अडानी मामले को लेकर कांग्रेस ने किया पुतला दहन

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को अपने गुस्से का इजहार किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सकार का पुतला दहन किया। साथ ही एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के सामने धरना दिया।
congress
congress

बागेश्वर, एजेंसी ।केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को अपने गुस्से का इजहार किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सकार का पुतला दहन किया। साथ ही एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के सामने धरना दिया। सरकार पर अडानी समूह को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। जल्द नीति में बदलाव लाने की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

जिलाध्यक्ष भवगत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को पहले एसबीआई कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद एलआईसी के बाहर धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने उद्योगपति मित्र अडानी समूह में जबरदस्ती निवेश कराया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

एलआईसी ने पालिसी धारकों का 39 हजार करोड़ रुपया अडानी समूह में निवेश कराया है, जिससे पॉलिसी धारकों को 33060 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंकों का अडानी समूह पर 80 हजार करोड़ रुपये का बकाया है। कांग्रेस सरकार की इस तरह की दादागिरी कतई सहन नहीं करेगी। केंद्र की जनविरोधी नीति को कतई नहीं पनपने दिया जाएगा। लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

पूर्व विधायक ने मोदी सरकार को जन विरोधी बताया

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया की मोदी सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया की देश की आर्थिकी को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है उन्होंने बताया की अडानी और अंबानी को इतना कर्ज देना और देश की परिसंपत्तियों को बेचना मोदी सरकार की विफलता दर्शाता है।

कांग्रेस ने कहा भाजपा सरकार देश को लगातार गर्त की ओर धकेलने का काम किया

जिलाध्यक्ष भवगत डसीला ने कहा कि भाजपा सरकार देश को लगातार गर्त की ओर धकेलने का काम कर रही है। पहले विजय माल्या, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग चुके हैं। भाजपा ने 9 साल की सरकार में केवल उद्योगपतियों को भगाने का काम किया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। देश पर आर्थिक संकट के बादल मडरा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फसर्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, भीम कुमार, सुनीता टम्टा, गोकुल परिहार, दीपक गड़िया आदि मौजूद रहे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in