back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समीर वानखेड़े को CBI ने पूछताछ के लिए किया तलब, जानें क्या है आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़ा मामला ?

CBI ने समीर वानखेड़े को गुरुवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में CBI ने हाल ही में समीर वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मुंबई NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को CBI द्वारा आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में समन भेजा गया है। CBI ने बताया कि समीर वानखेड़े को इस मामले में गुरुवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

वानखेड़े के खिलाफ CBI जांच

आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में CBI ने हाल ही में समीर वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। सीबीआई ने इस मामले में बताया था कि एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित तौर पर ड्रग्स केस में नहीं फंसाने के लिए उनसे 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

क्या है मामला?

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, इस केस में गवाह प्रभाकर सैल और के पी गोसावी को वानखेड़े के निर्देश पर क्रूज पोत पर 2 अक्टूबर 2021 को मारे गए छापे में NCB ने शामिल किया था। बता दें कि प्रभाकर सैल की अब मौत हो चुकी है।

 25 करोड़ रुपये की उगाही का मामला

के पी गोसावी ने अपने सहयोगी सांविल डिसूजा और अन्य के साथ मिलकर आर्यन खान के परिवार से क्रूज ड्रग्स केस में 25 करोड़ रुपये की उगाही करने की साजिश रची थी। FIR में आरोप लगाया गया है कि आर्यन को न फंसाने के लिए डिसूजा और गोसावी ने पैसों पर बातचीत की थी। उन्होंने इस रकम को घटा कर 18 करोड़ रुपये किया था। FIR में कहा गया है कि उन्होंने 50 लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर ले भी लिए थे और बाद में कुछ पैसे वापस भी कर दिया था।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵