back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cash For Query: महुआ समेत विपक्षी सांसदों ने एथिक्स कमेटी का किया बायकॉट, व्यक्तिगत दुश्मनी से बताया प्रेरित

Cash For Query: पैनल के सवालों से भड़कीं महुआ ने बाहर गुस्से में निकलते हुए कहा कि वे मुझसे गंदे सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान पैनल के सवालों से भड़क कर महुआ और तमाम सांसदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मशहूर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से घूस लेकर अडानी समूह के खिलाफ संसद में सवाल पूछने और उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जोड़ने के मामले में गुरुवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा से पूछताछ होनी थी। जिसके लिए तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और बीएसपी सांसद दानिश अली समेत विपक्षी दलों के संसदों ने संसद की आचार समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान पैनल के सवालों से भड़क कर महुआ और तमाम सांसदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया।

कैश-फॉर-क्वेरी

दरअसल, कैश-फॉर-क्वेरी के आरोपों में महुआ मोइत्रा को संसद की आचार समिति के संबंध में पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। इसी पैनल के सवालों से भड़कीं महुआ ने बाहर गुस्से में निकलते हुए कहा कि वे मुझसे गंदे सवाल पूछ रहे थे। बसपा सांसद दानिश अली ने बताया कि महुआ से एथिक्स कमिटी पूछ रही थी कि आप रात में किस से बात करती हो। इसलिए हमने वॉक आउट कर दिया। महुआ मोइत्रा के अनुसार यहां उनके पर्सनल लाइफ को मुद्दा बनाया जा रहा है।

महुआ 11 बजे संसद पहुंचीं

अपको बता दें महुआ 11 बजे संसद पहुंचीं। एथिक्स कमेटी ने 2 घंटे तक आईटी, विदेश और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट्स की जांच के बाद महुआ को पूछताछ के लिए बुलाया। महुआ ने डेढ़ घंटे तक कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पर्सनल लाइफ को मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि, ‘हमें एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मोइत्रा से पूछे गए सवाल अशोभनीय और अनैतिक लगे।’ ‘व्यक्तिगत दुश्मनी से प्रेरित हैं वकील के आरोप’ महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर खुद को निर्दोष बताया और संसदीय समिति को बताया कि यह आरोप वकील जय अनंत देहाद्राई की दुश्मनी से प्रेरित है, क्योंकि उन्होंने उनके साथ अपने व्यक्तिगत संबंध तोड़ दिए थे। ‘बिजनेसमैन को शेयर किया संसदीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड’ के मामले पर पूछताछ के दौरान ही महुआ मोइत्रा ने संसद में पैसों के बदले सवाल पूछने के आरोपों का खंडन किया है। हालांकि, उन्होंने यह माना कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को अपना संसदीय लॉगिन साझा किया था। इन सबके बीच मामले से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि महुआ के संसदीय अकाउंट को दुबई से लगभग 47 बार लॉग इन किया गया था।

बंगाल भाजपा ने की उन्हें संसद से बर्खास्त करने की मांग

इस पूरे मामले पर दिल्ली में संसद की एथिक्स कमेटी उनसे सवाल-जवाब कर रही है। इस बीच बंगाल भाजपा ने उन्हें संसद से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा, “एमपी आईडी (महुआ मोइत्रा की) को दुबई में 47 बार लॉगिन किया गया। महुआ मोइत्रा ने एक कारपोरेट जासूस की तरह व्यवहार किया है और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। एथिक्स कमेटी को महुआ मोइत्रा को तुरंत बर्खास्त करनी चाहिए।”

महुआ मोइत्रा ने माना हीरानंदानी को अपनी पार्लियामेंट्री आईडी दी थी

सूत्रों ने दावा किया है कि महुआ मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को जो अपनी पार्लियामेंट्री आईडी दी थी, उसे दुबई में 47 बार लॉगिन कर अडानी समूह के खिलाफ सवाल अपलोड किए गए, जिसे महुआ ने संसद में पूछा। दर्शन हीरानंदानी ने हलफनामा देकर सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की है और यह स्वीकार किया है कि उन्होंने महुआ मोइत्रा की पार्लियामेंट्री आईडी को दुबई में लॉगिन कर सवाल पोस्ट किए थे। महुआ ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी पार्लियामेंट्री आईडी दर्शन हीरानंदानी को दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...