back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zomato: जोमैटो ने यूजर्स को दिया झटका, अब ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

ऑनलाइन खाना मंगवाना अब महंगा पड़ने वाला है। क्‍योकि, ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने अपनी फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ाकर 10 से 12 रुपये कर दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों की जेब पर अब पहले से ज्यादा बोझ पड़ेगा। अब फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी सेवाओं पर वसूली जाने वाली प्लेटफॉर्म फीस में 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद ग्राहकों को हर ऑर्डर पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

अब जोमैटो से खाना मंगाना ग्राहकों के लिए थोड़ा महंगा हो गया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये कर दी है। यानी हर ऑर्डर पर अब ग्राहकों को 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। बता दें कि जोमैटो ने लगभग एक साल पहले ही प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था। नई बढ़ी हुई फीस मंगलवार, 2 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी है।

10 की बजाय 12 रुपये देनी होगी फीस

मिली जानकारी के अनुसार, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी एटर्नल लिमिटेड ने मंगलवार को फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि, अब ग्राहकों को 10 की बजाय 12 रुपये फीस देनी होगी। 

फीस बढ़ाने के पीछे क्‍या मकसद 

जोमैटो के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत की थी। कंपनी का मकसद इस कदम के जरिए मार्जिन सुधारना और मुनाफे में बढ़ोतरी करना था। अब फीस बढ़ाकर 12 रुपये कर दिए जाने से कंपनी की आमदनी पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है।

सालभर में कई बार बढ़ाई गई फीस

कंपनी ने शुरुआत में प्लेटफॉर्म फीस सिर्फ 2 रुपये तय की थी। इसके बाद 2023 में इसे 3 रुपये किया गया, फिर जनवरी 2024 में 4 रुपये और अक्टूबर 2024 में त्योहारों के दौरान अचानक बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया। अब एक साल बाद जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को दोबारा बढ़ाते हुए 12 रुपये कर दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो देशभर में रोजाना 23–25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। प्लेटफॉर्म फीस 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये करने के बाद कंपनी रोजाना करीब 3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाएगी। इससे हर तिमाही करीब 45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू होगा, जो कंपनी के लिए बड़ा लाभ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...