back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zomato के शेयर बने रॉकेट, 300 रुपये के ऊपर कर रहा है ट्रेड, निवेशक की बल्ले बल्ले

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Zomato कंपनी के शेयर बीते दो दिन से 300 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इसको लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है, वहीं कंपनी के शेयरों में भी तेजी आ गई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमैटो कंपनी के शेयर आज पहली बार 300 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। इसको लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है, वहीं कंपनी के शेयरों में भी तेजी आ गई है। कंपनी का शेयर BSE पर 6% की तेजी के साथ 304.50 रुपये के ऑल-टाइम हाई पहुंचा था। हालांकि आज के कारोबारी दिन के खत्म होने तक शेयर में 3.60 रुपये की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद इसका भाव 302.95 रुपये हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स ने शेयरों के लिए 370 रुपये तक का टारगेट दिया है।

गौरतलब है कि दिसंबर के आखिर से सेंसेक्स में प्रवेश करने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप तीन लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। कंपनी के फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स बिजनस को लेकर निवेशकों में काफी उम्मीद है, जिसके कारण कंपनी के शेयरों में उछाल आई है। वहीं दूसरी ओर जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी का शेयर भी 11% तक बढ़कर 576.95 रुपये पर पहुंचा है, जो कि पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

शेयर के लिए मिला 370 रुपये का टारगेट प्राइस 

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी जोमैटो पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखते हुए शेयरों के लिए 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। CLSS ने क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मजबूत मोमेंटम और कंपनी की लीडरशिप पोजिशन का हवाला दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने भी जोमैटो के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। 

एक साल में 157% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर

जोमैटो के शेयरों में पिछले एक साल में 157 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। इस कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2023 को 116.65 रुपये पर थे, जो कि अब 304.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2024 को कंपनी के शेयर 124.50 रुपये पर थे। पिछले एक महीने में जोमैटो के शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

2021 को 76 रुपये पर खुला था कंपनी का IPO

जोमैटो का आईपीओ 14 से 16 जुलाई 2021 के बीच खोला गया था। तब आईपीओ में कंपनी के शेयर की कीमत 76 रुपये थी। कंपनी का आईपीओ टोटल 38.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। फूड डिलीवरी कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 7.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘जो हुआ, उसे भूल जाइए… वापस आ जाइए’, Zomato फाउंडर दीपेन्द्र गोयल का पूर्व कर्मचारियों के नाम भावुक संदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । किसी भी कंपनी में छंटनी के फैसले भले ही व्यावसायिक कारणों से लिए जाते हों, लेकिन पूर्व कर्मचारियों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...