back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूट्यूब शॉर्ट्स को रोजाना मिल रहे 30 बिलियन व्यूज : सुंदर पिचाई

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। यूट्यूब शॉर्ट्स को अब रोजाना 30 अरब से ज्यादा बार देखा जा रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा है, क्योंकि शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट को भारत समेत दुनिया भर ने बड़े पैमाने पर अपनाया है। अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार, लोग हर दिन टीवी पर 700 मिलियन घंटे से ज्यादा यूट्यूब कंटेट देख रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कंपनी के अनिर्ंग कॉल के दौरान कहा, जब से यूट्यूब डेस्कटॉप से मोबाइल पर आया है, इसने कई बड़े अवसर हासिल किए है। शॉर्ट-फॉर्म वीडियो इन्हीं में से एक है। यूट्यूब शॉर्ट्स को 100 से ज्यादा देशों में रोल आउट किया गया है, और यह लोगों को उनकी वीडियो व्यूज के आधार पर पैसे कमाने में भी मदद कर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी फिलिप शिंडलर ने कहा, पहला कदम हमारा 100 मिलियन डॉलर का यूट्यूब शॉर्ट्स फंड है, जो अब वैश्विक स्तर पर 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है। पिचाई ने कहा, वीडियो एडिटिंग में नई क्षमताओं को जोड़ा जा रहा है, और हम शॉर्ट्स के शानदार अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए निवेश करना जारी रख रहे हैं। पिचाई ने बताया, आने वाले साल में, हम यूट्यूब से जुड़े टीवी दर्शकों को नए स्मार्टफोन कंट्रोल नेविगेशन और इंटरएक्टिविटी फीचर्स देंगे, जिससे लोग सीधे अपने डिवाइस से टीवी पर देख रहे कंटेंट को कमेंट और शेयर भी कर सकेंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵