back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

YouTube ने लांच किए नए AI फीचर्स, अब कंटेंट बनाना और कमाई करना होगा बेहद आसान

YouTube ने नए AI फीचर्स लांच किए हैं जो कंटेंट बनाना, एडिट करना और परफॉर्मेंस समझना आसान बनाएंगे, जिससे क्रिएटर्स की कमाई बढ़ेगी। ये टूल खासकर छोटे और नए क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डिजिटल दुनिया में वीडियो कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में यूट्यूब ने एक बार फिर क्रांतिकारी कदम उठाया है। जहां कंपनी ने अपने क्रिएटर्स के लिए खास तौर पर तीन नए AI आधारित फीचर्स की घोषणा की है, जो वीडियो बनाने, एडिट करने और चैनल के परफॉर्मेंस को समझने के काम को बेहद आसान और तेज़ कर देंगे। अब विशेषज्ञों का मानना है कि, इन फीचर्स के आने से यूट्यूब क्रिएटर्स की कमाई में भी जबरदस्त इजाफा होगा।

Veo 3 Fast

यूट्यूब ने Google DeepMind के वीडियो जनरेशन मॉडल के कस्टम वर्जन ‘Veo 3 Fast’ को शॉर्ट्स प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किया है। बता दे कि, इस मॉडल की खासियत यह है कि, क्रिएटर केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालेंगे, और AI खुद साउंड के साथ वीडियो क्लिप बनाकर देगा। यह सेवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी जिसे फिलहाल, अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रोल आउट किया जाएगा। इससे कंटेंट बनाने की प्रक्रिया बेहद सरल और तेज़ हो जाएगी।

एडिटिंग में होगा AI का कमाल

यूट्यूब ने ‘एडिट विद AI’ नाम से एक नया टूल भी पेश किया है, जो रॉ फुटेज में से बेहतरीन मोमेंट्स को अपने आप सेलेक्ट कर म्यूजिक, ट्रांजिशन और वॉइस ओवर भी जोड़ सकता है। यह फीचर फिलहाल यूट्यूब क्रिएट ऐप और शॉर्ट्स में टेस्टिंग के दौर में है, और हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि AI से तैयार कंटेंट पर SynthID वाटरमार्क और लेबल भी लगाया जाएगा, जिससे क्रिएटर की पहचान सुरक्षित रहेगी।

Ask Studio से मिलेगा बेहतरीन इनसाइट

यूट्यूब ने अपने क्रिएटर्स के लिए AI-पावर्ड चैट टूल ‘Ask Studio’ भी लॉन्च किया है। यह टूल क्रिएटर को उनके वीडियो की परफॉर्मेंस, एडिटिंग स्टाइल, और कम्युनिटी से जुड़ी चर्चाओं के बारे में जानकारी देगा। इससे क्रिएटर को अपने चैनल के डेटा के आधार पर बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

कमाई के नए रास्ते खुलेंगे

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन AI फीचर्स के जरिए क्रिएटर्स ज्यादा कंटेंट जल्दी और बेहतर तरीके से बना सकेंगे, जिससे व्यूअर्स और सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ेगी। इससे उनकी कमाई के अवसर भी बढ़ेंगे। खासकर छोटे और नए क्रिएटर्स के लिए ये फीचर्स गेम चेंजर साबित होंगे।

YouTube का ये कदम डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में नई क्रांति लेकर आया है और आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स के लिए और भी अधिक आकर्षक बन जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...