back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI के इस कदम से PNB ने दिया ग्राहकों को तोहफा, अब लोन लेने वालों को मिलेगा जबर्दस्त फायदा

PNB का तोहफा, आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती के बाद बाद पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कस्टमर्स को राहत देते हुए लोन ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कसटमर्स को दिया बड़ा तोहफा, आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने लोन ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया है। अब रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट यानी RLLR में 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। बैंक की तरफ से इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए बताया गया है कि नई ब्याज दरें इस महीने के 9 जून से प्रभावी होंगी।

बता दें, कोरोना के समय आरबीआई ने रेपो रेट को 2020 मई से लेकर 2022 के अप्रैल तक चार प्रतिशत पर रखा गया था जो केन्द्रीय बैंक ने बाद में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जिसे अब यानी बैंक के इस फैसले के बाद होम लोन .45 प्रतिशत सालाना और व्हीकल लोन 7.80 प्रतिशत सालाना से शुरू होगा। पीएनएबी के इस कदम से कार लोन, होम लोन और छोटे व्यापार लोन लेनेवाले ग्राहकों पर ब्याज का बर्डन कम हो जाएगा। 

आरबीआई के रेपो रेट को घटाने के बाद और पीएनबी के इस ऐलान से जिन कस्टमर्स के लोन पहले से ही आरएलएलआर से जुड़े है, उनके ब्याज दर अपने आप ही कम हो जाऐगें यानी अब उनकी बिलिंग कम होकर आएगी। 

कई बैकों ने कम किया लैंडिंग रेट

गौरतलब है कि, आरबीआई के रेपो रेट दर की कटौती के बाद कई बैंको ने अपने कस्टमर्स को राहत देते हुए लैडिंग रेट में कटौती का फैसला किया है। वही एचडीएफसी बैंक के तरफ से सात जून को ही एमसीएलआर में कटौती की गई थी। यानी एक न्यूनतम ब्याज दर इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा में रेपो बेस्ड लैडिंग रेट को 8.65 प्रतिशत से कम करके 8.15 प्रतिशत कर दिया है। वही इंडियन बैंक ने भी न्यूनतम ब्याज दर लागू कर इसे कम करके 8.70 प्रतिशत से अब 8.20 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...