नयी दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। वित्तीय हेराफेरी के आरोपों से घिरे भारतपे के पूर्व संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अश्नीर ग्रोवर ने मीडिया में आयी रिपोर्टों को खारिज करते हुये कि उन्होंने कभी भी दस करोड़ रुपये की डाइनिंग टेबल नहीं खरीदी है। अश्नीर ने ट्वीट करके कहा कि वह दस करोड़ रुपये कारोबार में लगाकर एक हजार लोगों के लिये रोजगार का सृजन कर सकते हैं लेकिन इतनी बड़ी रकम डाइनिंग टेबल पर खर्च नहीं कर सकते हैं। बीते दिनों यह रिपोर्ट आयी थी कि अश्नीर जब भारतपे में थे तो उन्होंने पोर्श खरीदी थी और कंपनी में कई लोगों को कहा था कि उन्होंने एक डाइनिंग टेबल पर करोड़ों रुपये खर्च किये। अश्नीर ने इन रिपोर्टों का मजाक उड़ाते हुये ट्वीट किया है, क्या यह अंतरिक्ष रॉकेट है। क्या यह टाइम मशीन है। नहीं, यह दस करोड़ रुपये की टाइम मशीन है। मैंने सबसे महंगी टाइनिंग टेबल खरीदकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बनाया है और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुये कहा कि प्रेस के लोग कृपया भारतपे के गुप्त सूत्रों के झूठ के फेरे में न फंसे। वरना आपकी विश्वसनीयता भी उनकी ही तरह खत्म हो जायेगी। अश्नीर ने कहा कि उनके घर के डाइनिंग टेबल की कीमत 10 करोड़ रुपये के 0.5 प्रतिशत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दस करोड़ रुपये कारोबार में लगाकर एक हजार लोगों को रोजगार देना पसंद करेंगे ताकि वे कमाई करके अपने परिवार को इज्जत से खाना खिला सकें। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस




