नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर मार्केट सोमवार 5 अगस्त को भारी गिरावट के साथ खुला। ये गिरावट बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 2 अगस्त से ही जारी है। भारतीय शेयर मार्केट में ये भूचाल अमेरिकी बाजार में गिरावट की वजह से आया है। 2 अगस्त को मार्केट में गिरावट की वजह से निवेशकों के 4.56 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे।
क्या हुआ है अमेरिका में?
बीते शुक्रवार को अमेरिका का July Payroll Data जारी किया गया था। इसके मुताबिक, अमेरिका में बेरोजगारी बीते तीन साल में सबसे ज्यादा है। जुलाई में बेरोजगारी 4.3 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि जून के 4.1 प्रतिशत से भी .2 प्रतिशत ज्यादा है। ये लगातार चौथा महीना है जिसमें बेरोजगारी का प्रतिशत बढ़ा है। इतना ही नहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्रियों का मानना है अमेरिका में अगले 12 महीनों में रेसेशन यानी मंदी आ सकती है। इसकी संभावना 15 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है।
Middle East Tension भी है कारण
अमेरिका में मंदी की खबरों के साथ-साथ शेयर मार्केट में गिरावट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव भी है। इजराइल ने हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया को मार गिराया है। इसके बाद ईरान ने इजराइल से बदला लेने की बात कही है। दरअसल, जब हानिया को मारा गया तब वो ईरान में था। इसके बाद दोनों तरफ से ही धमकियां दी जा रही हैं और इससे मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरी दुनिया के निवेशकों की नज़र इन दोनों घटनाओं पर है और इसका असर मार्केट के सेंटीमेंट्स पर पड़ रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





