Budget 2024
Budget 2024Raftaar

Budget 2024 Date and Time: अंतरिम बजट कब आएगा, कितने बजे वित्त मंत्री करेंगी पेश? जानिए पूरा शेड्यूल

Budget 202: नई संसद में कल (1 फरवरी) को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह बजट खास है, क्योंकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

नई दिल्ली, रफ्तार। नई संसद में कल (1 फरवरी) को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह बजट खास है, क्योंकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। इसके बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। अप्रैल-मई (प्रस्तावित) लोकसभा चुनाव है। ऐसे में बजट केवल एक 'वोट ऑन अकाउंट' की तरह होगा। इसमें नई सरकार के गठन तक राजस्व और व्यय के अनुमान को प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि देश की अर्थव्यवस्था के सुचारू संचालन में दिक्कत नहीं आए। इकोनॉमी पर भरोसा बना रहे।

सुबह 11 बजे पेश होगा अंतरिम बजट?

बजट पेश करने से पहले पूरी आधिकारिक प्रक्रिया तय की जाती है। इसके तहत सबसे पहले वित्त मंत्री अपने घर से नॉर्थ ब्लॉक को रवाना होंगी। सभी अधिकारियों से मिलने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी लेंगी। बजट को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने पर सुबह 11 बजे से संसद में वित्त मंत्री बजट भाषण शुरू होगा।

आज से बजट सत्र

आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। यह 9 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया। उन्होंने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। बजट सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी थी कि निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए भी बजट पेश करेंगी, जहां पर राष्ट्रपति शासन लागू है।

कहां देख सकेंगे बजट?

इस बार भी यूनियन बजट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसे आप लाइव देख सकते हैं। दूरदर्शन और संसद टीवी पर भी लाइव स्ट्रीम की जाएगी। पीआईबी (PIB) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव दिखाया जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in