back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मल्टी-फोन, टैबलेट चैटिंग पर काम कर सकता है व्हाट्सएप

सैन फ्रांसिस्को, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को एक ही अकाउंट से कई फोन, या फोन और टैबलेट पर चैट करने देगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, वाबेटाइंफोसाइट द्वारा ऐप के बीटा वर्जन में मिली एक स्क्रीन आपके मुख्य फोन के साथ एक कोड स्कैन करके उस डिवाइस को रजिस्टर्ड करने के निर्देश देती है जिसका आप कंपेनियन के रूप में उपयोग कर रहे हैं, हालांकि वर्तमान में स्कैन करने के लिए एक वास्तविक कोड प्रतीत नहीं होता है। इस बीच, पिछले बीटा में मिली एक स्क्रीन ने दिखाया कि डिवाइस हाल के संदेशों को सिंक करने की क्षमता प्राप्त कर सकते हैं, भले ही वे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हों। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह स्क्रीन, रजिस्टर डिवाइस एज कंपेनियन स्क्रीन के साथ संयुक्त है, जो यूजर्स को किसी अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप का उपयोग करने का निर्देश देती है, जो इस बात के पुख्ता सबूत देती है कि यह सुविधा काम कर रही है। दोनों स्क्रीन ऐप के एंड्रॉइड वर्जन में मिली हैं, जिसका मतलब है कि फीचर सेकेंडरी फोन या टैबलेट पर चैटिंग को सपोर्ट करेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर आईओएस पर भी उपलब्ध होगा या नहीं और यह कब लॉन्च होगा। व्हाट्सएप तकनीकी रूप से लिंक्ड डिवाइसेस फीचर के माध्यम से पहले से ही कई डिवाइस पर आपके अकाउंट का उपयोग करने का समर्थन करता है, जो वर्तमान में केवल कंप्यूटर को सेकेंडरी डिवाइस के रूप में उपयोग करने का समर्थन करता है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵