back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WhatsApp का ये नया फीचर लॉन्‍च! अब बिना टाइपिंग के होगी मजेदार चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

दुनिया भर में Whatsapp के यूजर्स अरबों में है। इनके लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स अपने प्लेटफॉर्म लाती रहती है जिससे यूजर्स को ऐप का बेहतर एक्सपीरियंस मिले।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। दुनिया भर में Whatsapp के यूजर्स अरबों में है। इनके लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स अपने प्लेटफॉर्म लाती रहती है जिससे यूजर्स को ऐप का बेहतर एक्सपीरियंस मिले। इस बीच, कंपनी ने अब सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने ग्रुप चैट्स में टाइपिंग करने की जरुरत ही नहीं है। WhatsApp ने Group Voice Chat नाम का नया टूल लॉन्च किया है जिससे बातचीत अब और भी आसान और मज़ेदार हो जाएगी।

‘अब बात कीजिए, टाइप करने की जरूरत नहीं’

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो आसान और मजेदार बात करने के लिए उन्‍हें टाइपिंग करना होता है। अब इन लोगों के लिए ग्रुप में लंबी-लंबी बातें टाइप नहीं करनी होगी। अब आप ग्रुप चैट में सीधे अपनी आवाज़ में बात कर सकते हैं, वो भी हैंड्स-फ्री और रीयल-टाइम में। यानी बिना कॉल किए, सीधे ग्रुप में लाइव वॉइस चैट शुरू की जा सकती है जैसे आमने-सामने बैठकर बात हो रही हो।

हर तरह के ग्रुप में उपलब्ध

फिलहाल ये फीचर केवल बड़े ग्रुप्स में लागू किए जा रहे है। लेकि‍न अब इसे सभी ग्रुप साइज़ के लिए इस्‍तेमाल करने के योगय बनाया जा रहा है। चाहे आपका ग्रुप 3-4 लोगों का हो या फिर उससे ज्‍यादा सदस्यों वाला, सभी यूज़र्स अब इस वॉयस चैट का फायदा ले सकते हैं।

Android और iOS दोनों के लिए शुरू हुआ रोलआउट

यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है। अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करना होगा, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यूज किया जा सकता है

क्यों है यह फीचर खास?

चाहे अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान करना हो या ऑफिस टीम से फटाफट मीटिंग करनी हो, यह नया फीचर बातचीत को न सिर्फ तेज़ बनाएगा बल्कि ज़्यादा फास्‍ट और आसान भी बना देगा। WhatsApp लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रहा है ताकि डिजिटल बातचीत पहले से ज्यादा सहज और प्रभावी बन सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...