back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वोडाफोन आइडिया ने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 25 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए टैरिफ में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि संशोधित नई दरें 25 नवंबर से लागू होंगी। वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा भारती एयरटेल द्वारा अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए टैरिफ में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद सामने आई है, जो 26 नवंबर से लागू होगी। वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसके नए प्लान्स से एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में सुधार होगा और इंडस्ट्री को वित्तीय दबाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। वोडाफोन आइडिया ने कहा, नई योजनाएं एआरपीयू (प्रति यूनिट औसत राजस्व) में सुधार की प्रक्रिया शुरू करेंगी और उद्योग के सामने आने वाले वित्तीय तनाव को दूर करने में मदद करेंगी। वोडाफोन आइडिया आदित्य बिड़ला और वोडाफोन समूह की एक साझेदारी वाली कंपनी है और यह भारत में प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵