back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विस्तारा 7 नवंबर से दिल्ली-पेरिस के बीच उड़ान सेवा करेगी संचालित

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। फुल सर्विस कैरियर विस्तारा 7 नवंबर से दिल्ली से पेरिस के चार्ल्स डी गॉल सिरपोर्ट के बीच एक विशेष नॉन-स्टॉप उड़ान संचालित करेगी। एयरलाइन इन उड़ानों को भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय ट्रांसपोर्ट बबल समझौते के हिस्से के रूप में संचालित करेगी। एयरलाइन दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो बार बुधवार और रविवार को उड़ान भरेगी। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा, हम पेरिस के लिए उड़ानें शुरू करते हुए बहुत खुश हैं, यह एक ऐसा कदम जो हमारे वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दशार्ता है। उन्होंने कहा, ये उड़ानें हमें यूरोप में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने और दुनिया के सामने भारत की बेहतरीन फुल कैरियर सर्विस पेश करने का मौका देती हैं। एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली-पेरिस मार्ग पर विस्तारा का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान सेवा प्रदान करेगा। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵