back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए वेदांता और फॉक्सकॉन ने मिलाया हाथ

मुम्बई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए खनन कंपनी वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने हाथ मिलाया है। वेदांता और फॉक्सकॉन के नाम से विख्यात होन हाई टेक्न ोलॉजी ग्रुप का संयुक्त उपक्रम भारत में सेमीकंडक्टर बनायेगा। केंद्र सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर यानी चिप के निर्माण को प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी पीएलआई योजना में शामिल किया है। दोनों कंपनियों ने अपने बयान में कहा है कि यह संयुक्त उपक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सेमीकंडक्टर के निर्माण का माहौल तैयार करने के विजन को पूरा करने में सहयोग देगा। इस संयुक्त उपक्रम के अधिकांश शेयर वेदांता के होंगे और वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल इसके अध्यक्ष होंगे। इस संयुक्त उपक्रम की योजना सेमीकंडक्टर के निर्माण में निवेश करने की है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के निर्माण को समर्थन मिलेगा। सेमीकंडक्टर का उपयोग वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक प्रौद्योगिकी और उसके कल पुजरें, इलेक्ट्रॉनिक तथा मेडिकल उपकरणों में होता है। फॉक्सकॉन ने बताया कि सेमीकंडक्टर के निर्माण संयंत्र के लोकेशन को लेकर कुछ राज्यों के साथ बातचीत की जा रही है। सरकार ने हाल ही में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले के निर्माण का ईकोसिस्टम विकसित करने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के निवेश के खाके को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि पीएलआई और अन्य योजनायें सेमीकंडक्टर के निर्माण को बढ़ावा देने के अलावा घरेलू कंपनियों को न सिर्फ कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगी बल्कि यह उन्हें वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भी बनायेंगी। इस योजना की घोषणा के बाद इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाला वेदांता-फॉक्सकॉन पहला संयुक्त उपक्रम है। केंद्र सरकार ने देश में चिपसेट सहित मुख्य कलपुर्जो के निर्माण और उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देकर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत को वैश्विक हब बनाने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक नीति 2019 की अधिसूचना जारी की थी। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...