uzbekistan-to-produce-563-billion-cubic-meters-of-gas-in-2022
uzbekistan-to-produce-563-billion-cubic-meters-of-gas-in-2022

उज्बेकिस्तान 2022 में 56.3 अरब क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन करेगा

ताशकंद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान देश के लिए तेल और गैस उत्पादों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस साल प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाकर 56.3 अरब क्यूबिक मीटर करेगा। उज्बेकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उज्बेकिस्तान, रूस और चीन सहित अपने कुछ पड़ोसियों को गैस का निर्यात करता है। देश में 2021 में 53.8 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन किया है। संसाधन संपन्न मध्य एशियाई देश ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठा रहा है ताकि प्रतिस्पर्धा और निवेश की स्थिति पैदा हो, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़े और उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उज्बेकिस्तान की ऊर्जा अवधारणा 2030 तक सालाना 66.1 अरब क्यूबिक मीटर गैस के उत्पादन की परिकल्पना करती है और मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक गैस के गहन प्रसंस्करण को प्राथमिकता देती है। --आईएएनएस एसएस/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in