नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आनेवाले सप्ताह में शेयर बाजर में आनेवाले है ये दो नए आईपीओ। ये आईपीओ SME सेगमेंट के हैं। यानी निजी कंपनी से कोई भी नया आईपीओ नहीं खुलनेवाला। अगर आप भी आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो ये आईपीओ आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। वहीं आनेवाले सप्ताह में पाँच आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी।
Nucleus Office Solutions Limited
न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड के तरफ से इस आईपीओ का इश्यू साइज 31.70 करोड़ रुपये है। कंपनी 13.55 लाख शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ कल यानी सोमवार को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद हो जाऐगा। इसकी लिस्टिंग 4 मार्च को हो सकती है इसके प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये बताई जा रही है। रिटेल निवेशक अधिकतम एक लॉट ही बुक करा सकेंगे।
Srinath Paper Products Limited
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी का एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। जिसका इश्यू साइज 23.36 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें भी कंपनी 53.10 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ मंगलवार यानी 25 फरवरी को खुलेगा और 28 फरवरी को बंद हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 5 मार्च को हो सकती है इसके एक लॉट में 3000 शेयर हैं। जिसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। जिसके लिए निवेशक को करीब एक लाख रुपये निवेश करने होंगे। वहीं रिटेल निवेशक इसमें अधिकतम एक लॉट की बुकिंग करा सकेंगे।
क्या है ग्रे मार्केट में भाव?
बता दें कि, ग्रे मार्केट में दोनों आईपीओ का भाव आज सुबह 10 बजे तक कुछ नहीं था। यानी इसका प्रीमियम जीएमपी जीरो था। लेकिन ये जीरो पर ही रहे, ऐसा कहना मुश्किल होगा, क्योकि इसमें आने वाले दिनों में ये भी हो सकता है कि इसका अचानक जीएमपी बढ़ जाए।
इन SME सेगमेंट की होगी लिस्टिंग
मालूम हो कि, आनेवाले सप्ताह में शेयर बाजार में पांच आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। जिसमें पहले नंबर पर होगा, मेन बोर्ड जिसमें क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विप्मेंट्स लिमिटेड कंपनी की लिस्टिंग सोमवार को होगी, वहीं दूसरे नंबर पर होगा तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड जो लिस्ट होगा। तीसरे नंबर पर है, रॉयलार्क इलेक्ट्रोड्स लिमिटेड कंपनी का आइपीओ जो मंगलवार को ही लिस्ट होगा, वहीं एचपी टेलीकॉम इंडिया लिमिटेड कंपनी का आइपीओ इस महीने के आखिरी तारीख में लिस्ट होगा, इसके साथ ही स्वस्थ फूडटेक इंडिया लिमिटेड कंपनी आइपीओं के साथ ये सेंगमेंट पूरा होगा। लेकिन इन सब के बीच एक बात यहा बताना जरुरी है कि इनके तारीखों में बदलाव हो सकता है। इसलिए आनेवाले दिनों में आप निवेश करने से पहले एक बार तारीखों की अवश्य जांच कर ले। इसके साथ ही देखना होंगा कि इस बार बाजार में कितना उतार चढ़ाव होगा।





