नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत में ट्रूकॉलर ऐप (Truecaller) को चलाने वाले करोड़ो यूजर्स है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए किसी झटके कम नहीं होगी। Truecaller ने आईफोन (iPhone) यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। कंपनी ने अपने ऐप में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग फीचर 30 सितंबर 2025 से बंद करने का फैसला लिया है।
क्यों बंद करना चाहती है कंपनी ये फीचर
इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि “आइफोन ऑपरेटिंग सिस्टम” (iOS) के नए वर्ज़न में Apple द्वारा पेश की गई अपनी इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा जिससे अब थर्ड-पार्टी ऐप्स की ज़रूरत नहीं रह गई है। इसी वजह से Truecaller अब अपने अन्य फीचर्स जैसे Live Caller ID और स्पैम कॉल ब्लॉकिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
आईफोन पर कॉल रिकॉर्डिंग थी महंगी
एंड्रॉइड (Android) की तुलना में iOS प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्डिंग हमेशा से एक महंगी ओर जटिल प्रक्रिया रही है। Truecaller को iPhone पर कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक विशेष रिकॉर्डिंग लाइन को कॉल में मर्ज करना पड़ता था यह न केवल एक जटिल प्रक्रिया थी बल्कि ऑपरेशनल कॉस्ट भी ज़्यादा थी।
Android में जहां सीधी रिकॉर्डिंग संभव होती है। वहीं iOS में सुरक्षा कारणों से इस तरह की डायरेक्ट एक्सेस प्रतिबंधित है। अब जब Apple ने खुद कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दे दी है तो Truecaller जैसे ऐप की जरुरत नहीं है।
अपने पुराने रिकॉर्डिंग डेटा को ऐसे सुरक्षित करें
इस पूरी प्रक्रिया के देखते हुए ट्रूकॉलर ने आईफोन यूजर्स को सलाह दी है। Truecaller की और से बताया गया है वे 30 सितंबर से पहले अपनी सभी कॉल रिकॉर्डिंग का बैकअप ले लें क्योंकि इसके बाद सभी रिकॉर्डिंग डेटा स्थायी रूप से डिलीट कर दिया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आप अपने ज़रूरी ऑडियो सेव कर सकते हैं।
Truecaller ऐप को iPhone पर खोलें
– Record टैब पर जाएं।
– ऊपर दिए गए Settings आइकन पर टैप करें।
– Storage Preference में जाकर उसे iCloud Storage पर सेट करें।
– अगर iCloud ऑप्शन डिसेबल दिखे, तो अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं: Settings > Your Name > iCloud > Saved to iCloud > Truecaller को ऑन करें।
– किसी खास रिकॉर्डिंग को डाउनलोड करने के लिए: Record टैब में उस रिकॉर्डिंग पर बाएं स्वाइप करें।
– Share या Export पर टैप करें और रिकॉर्डिंग को लोकल स्टोरेज या किसी अन्य क्लाउड सेवा में सेव करें।
अब आगे क्या करना होगा?
बता दें कि, Truecaller की कॉल रिकॉर्डिंग भले ही बंद कि जा रही है लेकिन ऐप अब अपने दूसरे ज़रूरी फीचर्स को और मज़बूत बनाने में लगा है। iPhone यूज़र्स को अब कॉल रिकॉर्डिंग के लिए Apple की इनबिल्ट सुविधा पर भरोसा करना होगा। वहीं, जिनके लिए पुरानी रिकॉर्डिंग्स अहम हैं उनके लिए 30 सितंबर तक अपने डेटा को बचाने का समय है।





