back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bitcoin: बिटकॉइन में जबर्दस्त तेजी, 50 हजार डॉलर के पार, 122% रिटर्न, जानें बढ़त की वजह

Bitcoin Price: वर्ल्ड की सबसे बड़ी किप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम में लगातार इजाफा दिख रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के लेवल को भी पार गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। वर्ल्ड की सबसे बड़ी किप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम में लगातार इजाफा दिख रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के लेवल को भी पार गई। फिलहाल बिटकॉइन 49487 डॉलर पर है। ऐसे में कई विशेषज्ञ बता रहे हैं कि बिटकॉइन में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।

ईटीएफ को रेगुलेटर से मान्यता मिलने से तेजी

बिटकॉइन में तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका में बिटकॉइन के ईटीएफ को रेगुलेटर से मान्यता मिल जाना है। फिनटेक निवेश फर्म फाइनकिया इंटरनेशनल में विश्लेषक मैटियो ग्रीको ने रिसर्च नोट में कहा था कि ईटीएफ के आने के कारण बिटकॉइन में फ्लो बढ़ सकता है।

ईटीएफ इनफ्लो कितना आने की संभावना?

बर्नस्टीन के विश्लेषक बताते हैं कि नए ईटीएफ का फ्लो साल 2024 में 10 अरब डॉलर के आंकड़े के पार कर सकता है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड के विश्लेषक बताते हैं कि अकेले इस साल 50 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर का इनफ्लो आने वाले वर्ष में ईटीएफ में दिख सकता है।

5 वर्षों में 55 अरब डॉलर का इनफ्लो होने के आसार

अन्य विश्लेषकों की मानें तो अगले 5 वर्षों में 55 अरब डॉलर का इनफ्लो ईटीएफ में दिख सकता है। अमेरिका का बाजार नियामक यूएस एसईसी लंबित सात बिटकॉइन ईटीएफ आवेदनों पर मई में अंतिम निर्णय लेने वाला है। उन्हें मंजूरी दी जा सकती है। ऐसे में बिटकॉइन ईटीएफ की वजह से इनफ्लो बढ़ना तय है।

बिटकॉइन में उठा-पटक?

पिछले कुछ वर्षों में बिटकॉइन में काफी उठापटक दिखी है। साल 2021 में इसका प्राइस अपने ऑल टाइम लेवल 68789 डॉलर को छुआ था। इसके बाद साल 2022 में इसमें 64 प्रतिशत की गिरावट आई। मौजूदा समय में यह 50 हजार डॉलर के आसपास है। अपने ऑल टाइम हाई से 19000 डॉलर पीछे है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵