नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों लोग सफर करते है। रेलवे अपनी तरफ से इन यात्रियों के लिए कई ट्रेनें संचालित करता है। ट्रेन का सफर सस्ता, काफी आरामदायक और सुविधाजनक होता है। इसके लिए लोग ज्यादातर ट्रेन से जाना पसंद करते हैं। भारत सरकार रेलवे की विस्तारीकरण के लिए रेल लाइन जोड़ने पर काम कर रहा है।
यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस
हालांकि, ऐसे में अभी भी अलग-अलग लाइन पर नई रेल लाइन जोड़ने और निर्माणाधीन कार्य प्रगति पर है। इसके लिए लिए सुधार कर कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे कभी-कभी रेलवे को ट्रेनें कैंसिल या डायवर्जन किया जाता रहा है। अगस्त के महीने में भी ऐसा हुआ है इसलिए अगर आपने पहले से सफर का प्लान किया है। तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन या ऐप से चेक कर लेना चाहिए। नहीं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगस्त में में कुछ रुट्स पर कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें
अगर आप अगस्त के इस माह में ट्रेन से कहीं सफर करने का प्लान बनाए है तो स्टेशन पहुंचने से पहले ही आपको अपने ट्रैवल प्लान में बदलाव करना पड़ सकता है। क्योंकि इन दिनों कई यात्रियों के साथ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, रेलवे की ओर से ट्रैक रिपेयर और तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ रूट्स पर ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल की गई है, जबकि कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही हैं। इसलिए अगर आप इसी रूट से जा रहे हैं। तो निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।
ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस (वाया- रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा- चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया- रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम- बनारस एक्सप्रेस (वाया- रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18524 बनारस- विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया- रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद- रक्सौल एक्सप्रेस (वाया- रांची), 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया- रांची), 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल (वाया- रांची), 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
सिंतबर के महीने में ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल (वाया- रांची), 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल (वाया- रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल (वाया- रांची), 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी- सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया- रांची), 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर- जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया- रांची), 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस (वाया- रांची), 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 13426 सूरत- मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया- रांची), 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर- संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों को किया गया आधे रास्ते कैंसिल
ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर- संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।
ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।





