back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: सोने में जबरदस्त उछाल, चांदी 4 लाख के पार-जानें शहर-शहर सोने के रेट

ग्लोबल संकेतों और घरेलू मांग के दम पर सोने में रिकॉर्ड उछाल आया है। MCX पर गोल्ड 1.80 लाख के पार, चांदी 4 लाख के ऊपर पहुंची।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार, 29 जनवरी को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा कारोबार की शुरुआत 1,69,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,65,915 रुपये पर बंद हुआ था। कीमतों में आई इस तेज छलांग ने निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

Gold Price Today: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, निवेशकों में उत्साह

29 जनवरी की सुबह 10 बजे MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह कीमत पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले करीब 14,300 रुपये की जबरदस्त तेजी को दर्शाती है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,80,501 रुपये के नए हाई लेवल तक पहुंच गया, जिससे बाजार में रिकॉर्ड तेजी का माहौल बन गया।

सोना-चांदी के दाम आज भी रिकॉर्ड ऊँचाइयों पर

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर लगभग ₹4,04,879 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से करीब ₹19,500 की तेजी दर्शाता है, और शुरुआती कारोबार में यह ₹4,07,456 के हाई लेवल तक पहुंचा था। देशभर के प्रमुख शहरों में सोना आज भी महंगा है – 24 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.80-1.81 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमतें कई स्थानों पर ₹3.8-4 लाख प्रति किलो के करीब रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। इस तेजी के बीच, अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा भाव जानना बेहद जरूरी है क्योंकि दोनों धातुओं की कीमतों में तेज़ी जारी है।

आज आपके शहर में सोने के ताज़ा भाव (प्रति 10 ग्राम)

गुरुवार, 29 जनवरी के कारोबारी दिन विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,79,000 रुपए, 22 कैरेट 1,64,100 रुपए और 18 कैरेट 1,34,290 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट 1,78,850 रुपए, चेन्नई में 1,83,280 रुपए, कोलकाता में 1,78,850 रुपए, अहमदाबाद में 1,78,900 रुपए, लखनऊ में 1,79,000 रुपए, पटना में 1,78,900 रुपए और हैदराबाद में 1,78,850 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से ट्रेड कर रहा है। 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी स्थानीय रेट्स के अनुसार लगातार बदल रही हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का रेट जरूर चेक करें।

सोना‑चांदी की खरीदारी से पहले जान लें ताज़ा भाव

गुरुवार के कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा भाव जान लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्थानीय बाजार और MCX फ्यूचर्स की तेजी के बीच रेट्स में रोज़ाना उतार‑चढ़ाव हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...