नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार Share Market ने सोमवार को हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स BSE Sensex 500 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ खुला, जबकि एनएसई Nifty ने भी 150 अंकों की छलांग लगाई। शुरुआती कारोबार में L&T, PowerGrid और NTPC जैसे शेयरों में जोरदार तेजी रही, जबकि Titan, HDFC Life और M&M में गिरावट देखी गई।
शेयर बाजार की ओपनिंग कैसी रही?
Sensex 76,905.51 के पिछले स्तर से उछलकर 77,456.27 पर खुला और जल्द ही 77,498.29 तक पहुंच गया। Nifty 23,350.40 के पिछले बंद स्तर से बढ़कर 23,515.40 पर खुला। 2175 शेयरों की धमाकेदार शुरुआत शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही, जिसमें 2175 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। 472 शेयर रेड जोन में रहे गिरावट दर्ज की गई 178 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
2175 शेयरों ने की तेजी से शुरुआत
आज यानी सोमवार को Sensex-Nifty ग्रीन जोन में ओपन हुए और निफ्टी-50 ने एक झटके में 23,500 का आकंड़ा पार कर लिया. शुरुआती कारोबार में करीब 2175 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया, तो वहीं 472 शेयर ऐसे थे, जिनकी ओपनिंग रेड जोन में गिरावट के साथ हुई, वहीं 178 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा उछलने वाले शेयरों में L&T, PowerGrid, NTPC, ONGC, Hero Motocorp आगे रहे, तो वहीं टाइटन, ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ और एमएंडएम में गिरावट दर्ज की गई।
ग्लोबल संकेतों का असर
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती दिखी। निफ्टी-50 ने एक झटके में 23,500 का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ गया। सप्ताह की शुरुआत शानदार रही, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई नजर आई, खासकर पॉवर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में। आगे की दिशा ग्लोबल मार्केट और आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी।





