नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज से साल 2025 का आख़िरी महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे, जिनका असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, कौन-से 5 बड़े बदलाव होने वाले हैं।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें
सरकार हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है। नई कीमत जारी करती है। गत नवंबर महीने में 19 किलोग्राम बाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 6.50 रुपए की कटौती की गई थी। रसोई गैस के दाम में काफी दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं की नजर 1 दिसंबर पर टिकी हुई है। अब देखना है कि 1 दिसंबर को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होता है या नहीं। यदि रसोई गैस के दाम घटे तो आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
CNG और PNG की कीमतों में बदलाव
ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव करती है। ऐसे में आज से CNG, PNG और जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। यदि इनके दाम घटे तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि इनकी कीमतों का असर यात्रा के खर्च पर पड़ता है।
आधार कार्ड
आज से UIDAI आधार कार्ड को नए डिजाइन में जारी करने जा रहा है। अभी तक आधार पर नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर लिखी रहती। नए रीडिजाइन आधार कार्ड में सिर्फ होल्डर की फोटो और एक QR कोड ही दिखेगा। बाकी सभी पर्सनल डिटेल्स QR कोड के अंदर होंगी। इससे सिक्योरिटी और प्राइवेसी दोनों बढ़ेंगी।
सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव
सरकार ने 21 नवंबर 2025 से पूरे देश में नया लेबर कोड लागू किया है। ऐसे में आज से सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा। नए लेबर कोड तहत कुल वेतन का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी माना जाएगा। इसके अलावा ग्रैचुटी अब एक साल नौकरी करने पर ही मिल जाएगी।
दिसंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक दिसंबर 2025 में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर में होने वाली ये छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-स्तरीय त्योहार और साप्ताहिक अवकाश शनिवार-रविवार शामिल हैं। बैंक बंद रहने पर भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं जारी रहेंगी।





