नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार का नया सप्ताह आज सोमवार से शुरू हुआ है। सात दिन के कारोबारी दिनों में तीन दिन कारोबार बंद रहेगा। जिसमें 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी रहेगी।
BSE-NSE दोनों मुंबई में
1 मई, गुरुवार को शेयर मार्केट बंद रहेगा। क्योंकि इस दिन 1960 में महाराष्ट्र अलग होकर अस्तित्व में आया था, जिसे महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंंकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों ही मुंबई में है इसलिए कारोबार नहीं होगा।
शेयर बाजार की छुट्टियां बैंक या फिर पब्लिक होलिडे से अलग होती हैं। इसलिए, बाजार में ट्रेडिंग किसी खास दिन ही बाजार में छुट्टी की वजह से नहीं होती है। इस हफ्ते 28 अप्रैल से लेकर 4 मई के बीच तीन दिन बाजार बंद रहेगा, जिसमें खास दिन जैसे- श्रम दिवस और महाराष्ट्र दिवस शामिल है। एक मई को स्टॉक मार्केट बंद है क्योंकि इस दिन महाराष्ट्र दिवस है। वहीं शेयर बाजार इस हफ्ते 3 और 4 मई को भी बंद रहेगा क्योंकि इस दिन शनिवार और रविवार है।
अक्षय तृतीया पर खुला रहेग शेयर मार्केट
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा और इस दिन कारोबार भी होगा। शेयर मार्केट में आज सोमवार को यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंक के करीब और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 456.05 अंक उछलकर 79,668.58 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 112.85 अंक बढ़कर 24,152.20 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 85.29 पर पहुंचा।
2025 के आगामी महीनों में शेयर मार्केट की छुट्टियां
महाराष्ट्र दिवस – 01 मई, 2025 (गुरुवार)
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त, 2025 (बुधवार)
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा – 02 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार)
दिवाली लक्ष्मी पूजा – 21 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार)
दिवाली बलिप्रतिपदा – 22 अक्टूबर, 2025 (बुधवार)
प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव – 05 नवंबर, 2025 (बुधवार)
क्रिसमस – 25 दिसंबर, 2025 (गुरुवार)
मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।





