नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 9 जुलाई को भारत बंद की कॉल दी गई है जिसमें बैंक, पोस्ट ऑफिस या बीमा से जुड़े किसी काम के लिए अगर घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो हो रुक जाइए, इस दिन पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा, बीमा ऑफिसों में भी काम ठप रहेगा। पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी काम नहीं करेंगे। दरअसल 9 जुलाई, बुधवार को देशभर के 30 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेगें।
9 जुलाई को भारत बंद
बता दें, 9 जुलाई को देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा, इसमें सेंट्रल ट्रेड यूनियन, उनके सहयोगी संगठन, बैंकिंग, इंश्योरेंस, पोस्टल, कोल माइनिंग,हाईवे, कंस्ट्रक्शन, स्टेट ट्रांसपोर्ट, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ, भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ (बीईएफआई) और UTUC इस हड़ताल में शामिल होगें।
क्यों है 9 जुलाई को भारत बंद?
सरकारी नीतियों के खिलाफ यूनियनों ने हड़ताल का आवाहन किया है। बैंक कर्मचारी संघ ने कहा, केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक सुधारों के खिलाफ वो हड़ताल पर जाएंगे। संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है। और वहीं यूनियन फोरम की माने तो इस हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। जिसमें किसान और मजदूर भी इस देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा होगें। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है जिसके संज्ञान हेतु उन्होनें इस आंदोलन का ऐलान किया है।
कौन-कौन का सेक्टर रहेगा प्रभावित
9 जुलाई के हड़ताल में कई सेक्टर्स में काम प्रभावित रहेंगे, कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से दफ्तरों में कामकाज ठप रहेगा।
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर
पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट
कोल साइनिंग और फैक्ट्री
राज्य ट्रांसपोर्ट
पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज
सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कर्मचारी शामिल होंगे।
भारत बंद के चलते आपको कल बैंक से पैसा निकालने, चेक क्लियरेंस और कस्टमर सर्विस जैसी सुविधाओं में दिक्कत आएगी। वहीं बीमा कंपनियों के दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपके पास जरूरी बैंकिंग काम है तो आज ही निपटा ले। हालांकि डिजिटल सर्विसेस पहले की तरह जारी रहेगी।
क्या खुला रहेगा?
जानकारी के मुताबिक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस, बस, रेलवे, एयरपोर्ट, मार्केट, अस्पताल जैसी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं निजी ऑफिस, मॉल, बाजार आदि सब खुल रहेंगे।




