back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में मचा रहा कोहराम, सेंसेक्स 1,158 अंक टूटा

नयी दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्र में हुई जबरदस्त बिकवाली के दबाव में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.1 प्रतिशत यानी 1,158 अंक की गिरावट में 52,930 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 359 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,808 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका में महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने से भी निवेश धारणा कमजोर रही। निवेशक अप्रैल की खुदरा महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने की संभावना से भी आशंकित रहे। देश की खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा गुरुवार शाम जारी हो गया जो 7.79 फीसदी रहा। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सर्वाधिक 5.8 प्रतिशत की गिरावट रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च में सहायक उपाध्यक्ष विनय रजनी ने कहा कि अमेरिका के महंगाई दर के अांकड़े के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट रही है। इससे डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा कमजोर होकर 77.63 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गई है। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने की संभावना और कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम के उम्मीद के मुताबिक न होने से बाजार पर बिकवाली का दबाव है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों के शेयरों के दाम साल के निचले स्तर तक लुढ़क गये। सभी सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 53,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश के कारण डॉलर 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵