back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2025 में घटी इन Billionaires की संपत्ति, लेकिन अब भी World’s Richest Person बने ये बिजनेस मैन

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक कई अरबपतियों की संपत्ति घट गई है। हालांकि, संपत्ति घटने के बाद भी एलन मस्क अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भारत के बिजनेसमैन गौतम अडानी 23वें नंबर पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 17वें नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के ताजा रिर्पोट के अनुसार, टेस्ला संस्थापक एलन मस्क की संपत्ति में काफी गिरावट आई है, इसके बाद भी वह लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी गिरावट आई है।

दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी

दुनिया अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 17वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 2.94 बिलियन डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है। वह 87.7 बिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े सात लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ 17वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं गौतम अडानी 23वें स्थान पर हैं।

अडानी की नेटवर्थ में आई भारी गिरावट

इससे पहले दिसंबर में अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने के चलते, ब्लूमबर्ग के 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए थे। और वहीं अडानी की संपत्ति का ए‍क बड़ा हिस्सा सार्वजनिक रूप से कारोबार करने में उन छह कंपनियों में हिस्सेदारी से आया है जो फिलहाल अडानी ग्रुप का हिस्सा है। जिसमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स जैसें कंपनिया शामिल है। 

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

इसी के साथ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर रिर्पोटनुसार, एलन मस्क 397 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर नंबर 1 स्थान पर आ गए हैं। और वही मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग 245 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। और अमेज़न के जेफ बेजोस ने तीसरा नंबर हासिल किया। इसके बाद सबसे बड़े शेयरधारक लैरी एलिसन चौथे स्थान पर आए। बिल गेट्स अपनी संपत्ति के साथ छठे स्थान पर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की ताजा रैंकिंग की है। जिसमें ये सभी बिलेनियर अपनी दौलत के अनुसार इस नंबर आए है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय कपूर की वसीयत पर संग्राम, प्रिय‍ा सचदेव कपूर बोलीं-विदेशी संपत्तियों पर दिल्ली हाई कोर्ट का अधिकार नहीं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। उद्योगपति संजय कपूर की बहु-करोड़ संपत्ति को लेकर परिवार के भीतर कानूनी जंग दिनों-दिन तेज होती जा रही है। उनकी विधवा पत्नी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵