back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: बाजार को लगा तगड़ा झटका, इंफोसिस समेत आईटी शेयर लुढ़के

Today Share Market Opening:सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की बेहद खराब शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की बेहद खराब शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए। आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही। सेंसेक्स ने 360 अंक के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। वैसे, चंद मिनटों के कारोबार में बाजार ने गिरावट को थामने की कोशिश की। सुबह सेंसेक्स 315 अंक के घाटे के साथ 66100 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था। निफ्टी 80 अंक गिरकर 19715 अंक के पास था।

प्री-ओपन सेशन से दबाव

घरेलू बाजार पर प्री-ओपन सेशन से दबाव बना है। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 375 अंक के घाटे में था। निफ्टी 140 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा स्थिर था। इससे संकेत मिल रहा था कि बाजार पर आज-कल की तुलना में अधिक प्रेशर दिख सकता है। लगातार दूसरे दिन बाजार घाटे में जा सकता है।

दो दिनों की तेजी पर ब्रेक

गुरुवार को बाजार की दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा था। सेंसेक्स 65 अंक के नुकसान में 66400 अंक के पास बंद हुआ था। निफ्टी 19800 अंक से नीचे गिरकर बंद हो गया था, उससे पहले मंगलवार और बुधवार को बाजार तेज था। सप्ताह के पहले दिन बाजार को घाटा उठाना पड़ा था।

आईटी शेयरों से बाजार पर दबाव

आज शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनी इंफोसिस का शेयर सबसे ज्यादा गिरा है। शेयरों में 2.50 फीसदी से अधिक की गिरावट दिख रही। विप्रो डेढ़ फीसदी गिरा है। टेक महिंद्रा एक फीसदी से अधिक गिरा। उम्मीद से कमतर प्रदर्शन के कारण आईटी शेयरों पर दबाव दिख रहा। दूसरी ओर एचसीएल टेक करीब 2.50 फीसदी मजबूत है। सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस हल्की तेजी में है।

वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट

वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख दिख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में रहे थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.51 फीसदी की गिरावट थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.63 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.62 फीसदी की गिरावट थी। आज के कारोबार में एशियाई बाजार नुकसान में हैं। जापान का निक्की 0.42 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 2 फीसदी की बड़ी गिरावट में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵