back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘Jio WO’ mall Opening देश का सबसे बड़ा ‘Jio WO’ mall 1 नवंबर को होगा ओपन, यहां मिलेंगे सभी लक्ज़री ब्रांड्स

Reliance Jio World Plaza: देश का सबसे बड़ा लग्जरी शॉपिंग मॉल रिलायंस इंडस्ट्रीज खोलने जा रही है। कंपनी का यह मॉल ‘जियो वो’ नाम से है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश का सबसे बड़ा लग्जरी शॉपिंग मॉल रिलायंस इंडस्ट्रीज खोलने जा रही है। कंपनी का यह मॉल ‘जियो वो’ नाम से है। सह 7,50,000 वर्ग फुट में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। मॉल में बुल्गरी, कातिये, लुई वितों, वर्साचे, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न समेत कई दूसरे महंगे ब्रांड मौजूद रहेंगे।

देश में बल्गरी का पहला स्टोर

देश में बल्गरी का यह पहला स्टोर होगा। मॉल में पर्सनल शॉपर्स, वीआईपी, क​न्सियज, वेडिंग क​न्सियज और पोर्टर सर्विस आदि सेवाएं भी रहेंगी। फिलहाल देश में गिने-चुने मॉल हैं, जहां केवल शान-शौकत वाले महंगे सामान मिलते हैं। इनमें डीएलएफ एम्पोरियो, चाणक्य मॉल, यूबी सिटी और पैलेडियम हैं। इससे पहले कुछ महंगे ब्रांड पांच सितारा होटलों में रहते थे।

महंगी वस्तुओं के प्रति लोगों का नजरिया बदला

विशेषज्ञों के मुताबिक देश में लोगों का महंगी वस्तुओं को लेकर नजरिया बदला है। इनकी मांग लगातार बढ़ रही। कोरोना काल के बाद के वर्षों में इनकी मांग काफी बढ़ी है। सीबीआरई में खुदरा प्रमुख (भारत) विमल शर्मा बताते हैं-लोग अब पहले जैसे नहीं रहे,जो मॉल केवल टोह लेने जाते थे। वहीं, खरीदारी विदेश में करते थे।

लग्जरी घड़ियां और आभूषण की सबसे अधिक मांग

स्टैटिस्टा के आंकड़े बताते हैं कि इस साल देश में महंगी वस्तुओं का बाजार 7.74 अरब डॉलर का रहा। सालाना आधार पर 1.38 प्रतिशत (सीएजीआर 2023-2028) की दर से बढ़ने की संभावना है। महंगी वस्तुओं में लग्जरी घड़ियां और आभूषण सबसे बड़े सेगमेंट हैं, जिनका बाजार 2023 में 2.24 अरब डॉलर था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...