नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Reliance Jio ने अब तक का सबसे सस्ता 4G की पैड लांच किया है। इस JioBharat K1 Karbonn 4G कीपैड फोन की कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इस फोन में 500MB रैम, 128GB तक स्टोरेज, 1000mAh बैटरी और 1.77-इंच डिस्प्ले खास है। इसमें JioTV, JioSaavn और JioPay जैसे ऐप्स भी चला सकते हैं और ऑनलाइन UPI पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं।
Reliance Jio ने ये नया ऑफर हाल ही में लांच किया है। जियो कीपैड फोन JioBharat K1 Karbonn 4G को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन उन यूजर्स तक पहुंच बनाने में सफल होगा, जो कम कीमत में 4G सर्विस लेना चाहते हैं। ये फोन ब्लैक और ग्रे दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
यहां से कर सकते हैं ऑर्डर
इस फोन की कीमत मात्र 699 रुपये है। वहीं JioBharat K1 Karbonn 4G फोन के ब्लैक और रेड वेरिएंट की कीमत 939 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन को JioMart से भी खरीदा जा सकता है
फोन में मिलेंगी ये सुविधाएं
JioBharat K1 Karbonn 4G में 0.05GB RAM यानी 500MB की रैम तथा 28GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इस स्टोरेज को एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन की बैटरी कैपेसिटी 1000mAh है। इसमें एक सिंगल नैनो-SIM दिया जा रहा है, जो Jio-लॉक्ड है। जियो लॉक्ड का मतलब है कि इस फोन में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, और भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL वाले सिम-कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ चल सकेंगे कई ऐप
यह डिवाइस 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है, इसमें JioTV, JioSoundPay, JioSaavn, JioPay जैसे कई ऐप चला सकते हैं। फोटोज क्लिक करने के लिए रियर में एक डिजिटल कैमरा भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन साइज 1.77-इंच की डिस्प्ले है, जो कीपैड फोन्स के लिए स्टैंडर्ड है। वही फोन में 720p स्क्रीन रेजोल्यूशन मिलता है।
आसानी से कर सकते हैं UPI पेमेंट
इस फोन में JioPay सपोर्ट होने के कारण यूजर्स चलते-फिरते UPI पेमेंट्स भी कर सकते हैं। यह
फोन पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह एक जियो सिम लॉक्ड फोन है और JioPhone के अफोर्डेबल रिचार्ज पैक्स सपोर्ट करता है।





