back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉन्च से पहले ही हिट! ग्रे मार्केट में गूंजा TechD Cybersecurity IPO, भारी मुनाफे के आसार

TechD Cybersecurity कंपनी का IPO 15 सितंबर से खुलने जा रहा है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास कंपनी की 7.20% हिस्सेदारी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टेकडी साइबरसिक्योरिटी (TechD Cybersecurity) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 15 सितंबर से खुलेगा और 17 सितंबर तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। साइबर सुरक्षा क्षेत्र की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए यह इश्यू बाजार में खास चर्चा बटोर रहा है। निवेशकों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

TechD Cybersecurity का बहुचर्चित आईपीओ 15 सितंबर से खुल रहा है। खास बात यह है कि ‘मार्केट मास्टर’ विजय केडिया की इसमें 7.20% हिस्सेदारी है। दिग्गज निवेशक का साथ मिलने से कंपनी को लेकर बाजार में उत्साह और निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

कितना रखा गया है प्राइस बैंड 

कंपनी 15 सितंबर से अपना आईपीओ लॉन्च कर रही है, जिसके जरिए कंपनी 40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। प्राइस बैंड 183-193 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है और न्यूनतम 600 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली की आखिरी तारीख 12 सितंबर है, जबकि शेयर NSE SME (Emerge) पर लिस्ट होंगे।

कंपनी का 80% तक मुनाफे का संकेत 

टेकडी साइबरसिक्योरिटी के आईपीओ को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 151 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं, जो लिस्टिंग के दिन तक करीब 80% तक मुनाफे का संकेत दे रहे हैं। निवेशकों के बीच इसको लेकर खासा रोमांच देखा जा रहा है।

IPO से जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल? 

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी विस्तार योजनाओं में करेगी। लगभग 26 करोड़ रुपये ह्यूमन रिसोर्स को मजबूत बनाने पर खर्च होंगे। साथ ही कंपनी नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर विकास की रफ्तार तेज हो सके। बता दें कि, कारोबारी साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 29.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 8.40 करोड़ रुपये रहा। 

सनी वाघेला ने 2017 में बनाई थी कंपनी 

साल 2017 में सनी वाघेला द्वारा स्थापित टेकडी साइबरसिक्योरिटी आज देश के सात शहरों में 160 प्रोफेशनल्स की मजबूत टीम के साथ काम कर रही है। कंपनी 470 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देती है, जिनमें 120 SME, 127 को-ऑपरेटिव बैंक, 200 सेबी-रजिस्टर्ड संस्थाएं और अडानी, टोरेंट, एस्ट्रल, ईटीओ ग्रुप व जेनसार टेक्नोलॉजीज जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

Disclaimer: (यह जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें)

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...