back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata Motors कर्ज चुकाने के लिए बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, जानें कितने रुपए मिलेंगे और किसे करेगी भुगतान

Tata Motors Share: दिग्गज मोटर कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड अपने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी की हिस्सेदारी बेच रही है। टाटा अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (टीटीएल) की 9.9% हिस्सेदारी बेचेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिग्गज मोटर कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड अपने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी की हिस्सेदारी बेच रही है। टाटा अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (टीटीएल) की 9.9% हिस्सेदारी बेचेगी। इससे उसे 1467 करोड़ रुपए मिलेंगे। टीटीएल की कीमत 2 अरब डॉलर आंकी गई है। कंपनी के मुताबिक सौदा टीएमएल के कर्ज को कम करने में मददगार साबित होगा। पारंपरिक क्लोजिंग प्रक्रिया के खत्म होने के दो हफ्तों में डील पूरा होने की उम्मीद है। इस साल जून तक टाटा मोटर्स का कर्ज 41700 करोड़ था। विश्लेषकों का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 के अंत तक टीएमएल का ऋण घटकर 23 हजार करोड़ बच जाएगा।

टाटा टेक्नोलॉजीज में 9% हिस्सेदारी खरीदेगी

टीपीजी राइज क्लाइमेट सौदे की प्रमुख निवेशक है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार की निवेशक टीपीजी, टाटा टेक्नोलॉजीज में 9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। जबकि, रतन टाटा एंडाउमेंट फंड (आरटीईएफ) शेष 0.9% हिस्सेदारी खरीद लेगी। इससे पहले टीपीजी राइज क्लाइमेट ने टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड में 1 अरब डॉलर का निवेश किया था। यह भारत में टीएमएल के इलेक्ट्रिक यात्री वाहन कारोबार में रणनीतिक भागीदार है। शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में बताया है कि सौदा 27 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा।

टीटीएल का मुनाफा 63 प्रतिशत बढ़ा

टीटीएल ने 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4418 करोड़ राजस्व पाया। जबकि, टैक्स के बाद मुनाफा 63% बढ़कर 708 करोड़ रुपए हो गया। टीटीएल का आईपीओ जल्द आने की उम्मीद है। उसमें कंपनी टाटा मोटर्स, अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड आई द्वारा कंपनी की चुकता शेयर पूंजी का 23.6% बेचा जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...