back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगान अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तालिबान ने विदेशी मुद्राओं पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। तालिबान ने अफगानिस्तान में विदेशी मुद्राओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि उसका यह फैसला युद्धग्रस्त देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकता है। बीबीसी ने यह जानकारी दी। तालिबान ने कहा, देश में आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय हितों के लिए जरूरी है कि सभी अफगान अपने हर व्यापार में अफगानी मुद्रा का इस्तेमाल करें। अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहायता वापस लेने के कारण खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रही है। अफगानिस्तान के बाजारों में अमेरिकी डॉलर का व्यापक रूप से उपयोग किया गया है। डॉलर का उपयोग अक्सर पाकिस्तान जैसे अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों की सीमा से लगे क्षेत्रों में व्यापार के लिए भी किया जाता है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, इस्लामिक अमीरात सभी नागरिकों, दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता को निर्देश देता है कि अब से अफगानियों में सभी लेनदेन करें और विदेशी मुद्रा का उपयोग करने से सख्ती से परहेज करें। बयान में कहा गया, इस आदेश का उल्लंघन करने वाले को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद, अफगानिस्तान की अरबों डॉलर की विदेशी संपत्ति अमेरिकी फेडरल रिजर्व और यूरोप में केंद्रीय बैंकों द्वारा जब्त कर ली गई थी। डिप्टी यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी वैली अडेमो ने पिछले महीने सीनेट बैंकिंग कमेटी को बताया था कि हम मानते हैं कि यह आवश्यक है कि हम तालिबान के खिलाफ अपने प्रतिबंधों को बनाए रखें, लेकिन साथ ही साथ अफगान लोगों को वैध मानवीय सहायता प्राप्त करने के तरीके खोजें। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...