नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत निराशाजनक रही। इस गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं अमेरिका की फेडरल रिजर्व (US Fed) ने ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, जिससे वेस्ट एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता गहराई है। इन वैश्विक कारणों ने भारतीय बाजार के निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया और नतीजतन बाजार लाल निशान में खुला।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की हालत
सेंसेक्स: 225.26 अंक गिरकर 81,219.40 पर खुला। निफ्टी 50: 56.75 अंक की गिरावट के साथ 24,755.30 पर कारोबार करता दिखा। सुबह 9:21 बजे तक बाजार में गिरावट बनी रही।
इन शेयरों में रही तेजी
हालांकि गिरावट के माहौल में आज जिन शेयरों में तेजी उनमें से टॉप गेनर टाइटन है, जिसका शेयर 0.68 उछला है. इसके बाद टाटा मोटर्स 0.66 प्रतिशत, कोटक महिन्द्रा बैंक 0.47 प्रतिशत, महिन्द्रा एंड महिन्द्र 0.35 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.23 प्रतिशत ऊपर गया है. हालांकि, टेक महिन्द्र के शेयर 1.63 प्रतिशत लुढ़क गए. इसके अलावा, एसचीएल टेक्नोलॉजी 0.75 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.01 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 0.58 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर भी 0.60 प्रतिशत नीचे चले गए।
बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में थोड़ी राहत
आईटी सेक्टर में गिरावट के बावजूद बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के कुछ शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली, जो बाजार को पूरी तरह से गिरने से कुछ हद तक रोकने में मददगार साबित हुए। वर्तमान में बाजार पर वैश्विक संकेतों का असर हावी है। यूएस फेड का रुख कठोर वेस्ट एशिया में राजनीतिक तनाव आईटी कंपनियों पर बिकवाली का दबाव इन सभी कारणों से निवेशकों को अभी सतर्कता बरतनी चाहिए। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण, मजबूत कंपनियों में निवेश और बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है।





