नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में आज का दिन मिला-जुला रहा। अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street पर SEBI की सख्त कार्रवाई के बीच शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को शेयर बाजार फ्लैट खुला। SEBI ने Jane Street पर भारतीय शेयर बाजार में गैरकानूनी ट्रेडिंग और हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कंपनी पर बैन लगाया है। साथ ही, 4,844 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का निर्देश भी दिया गया है। SEBI का कहना है कि जब तक कंपनी यह राशि वापस नहीं करती, तब तक उस पर ट्रेडिंग की रोक जारी रहेगी।
सेंसेक्स में मामूली बढ़त, ट्रेंट के शेयर में 7% गिरावट
शुक्रवार को सेंसेक्स 36.53 अंकों की मामूली तेजी के साथ 83,273.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिली ट्रेंट के शेयर में 7% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस में हल्की तेजी नजर आई। इस हलचल के पीछे विदेशी निवेशकों की सतर्कता और कंपनियों के तिमाही प्रदर्शन की आशंका भी जिम्मेदार मानी जा रही है।
एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में भी अलग-अलग रुख देखने को मिला जापान का निक्केई 0.17% चढ़ा, टॉपिक्स में 0.23% की तेजी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.47% टूटा, ऑस्ट्रेलिया का ASX-200 0.19% ऊपर अमेरिकी बाजारों में निवेशकों का भरोसा मजबूत आर्थिक डेटा की वजह से बढ़ा S&P 500 में 0.83% की तेजी NASDAQ में 1.02% की बढ़त Dow Jones 344.11 अंकों की उछाल के साथ 44,828.53 पर बंद हुआ हालांकि, 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस होने के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
एक दिन पहले भारतीय बाजार में गिरावट, फाइनेंस और मेटल सेक्टर पर दबाव
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 170 अंक टूटा कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, SBI, ट्रेंट, TCS और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में नुकसान देखने को मिला। फाइनेंस और मेटल सेक्टर में बिकवाली के कारण बाजार में कमजोरी आई। रेलिगेयर इसके अलावा, शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन से FII (विदेशी निवेशक) फिलहाल चौकन्ने बने हुए हैं। SEBI की कार्रवाई, विदेशी संकेत, और कंपनियों के प्रदर्शन को देखते हुए बाजार में फिलहाल सावधानी का माहौल बना हुआ है।





