back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: भूचाल के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला, Nifty 22,500 के पार

सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों इंडेक्सों ने शानदार शुरुआत की और कुछ ही सेकेंडों में निवेशकों को मोटा मुनाफा दिलाया

सेंसेक्स और निफ्टी में तगड़ी छलांग

मंगलवार सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1,189 अंक यानी 1.63% की बढ़त के साथ 74,327.37 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी-50 भी 371 अंक यानी 1.67% चढ़कर 22,532.30 पर ट्रेड कर रहा था। यह तेजी बाजार में सोमवार को आए भूचाल जैसी गिरावट के बाद आई है।

हर सेक्टर में खरीदारी, सिर्फ TCS रहा पीछे

मंगलवार की शुरुआत में ही लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में दिखे। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और टाइटन के शेयरों में जबरदस्त उछाल रहा। केवल टीसीएस ऐसा शेयर था जो लाल निशान (गिरावट) में रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई।

मार्केट कैप में आया 8.47 लाख करोड़ रुपये का उछाल

सोमवार को बाजार में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलते ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 8.47 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,73,006.86 करोड़ रुपये हो गया। यानी निवेशकों को बहुत कम समय में जबरदस्त मुनाफा हुआ।

ट्रंप टैरिफ बना गिरावट की वजह

सोमवार की गिरावट के पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ (प्रतिशोधात्मक शुल्क) की धमकी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इससे ग्लोबल मार्केट में भी घबराहट फैली और भारतीय बाजार पर भी इसका असर पड़ा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि ग्लोबल बाजार में अस्थिरता अभी और बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि भारत पहले ही अमेरिका के साथ व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत शुरू कर चुका है, जिससे राहत मिल सकती है।

टैरिफ से चीन को ज्यादा नुकसान, अमेरिका को भी खतरा

डॉ. विजयकुमार ने यह भी कहा कि अगर ट्रंप की 50% टैरिफ की धमकी हकीकत बनती है तो चीन का अमेरिका को निर्यात रुक सकता है। ऐसे में चीन अपने प्रोडक्ट्स को अन्य देशों में बेचने की कोशिश करेगा, जिससे मेटल जैसी चीजों की इंटरनेशनल कीमतें नीचे आ सकती हैं। हालांकि मंगलवार को तेजी आई है, लेकिन बाजार में अनिश्चितता बरकरार है। निवेशकों को फिलहाल सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...