back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty 25,883 के नीचे फिसला

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 30 दिसंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 30 दिसंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 94 अंक गिरकर 84,600 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ 25,940 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:25 बजे, सेंसेक्स 204 अंक गिरकर 84,491 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 56 अंक फिसलकर 25,886 के नीचे पहुंच गया।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

बीएसई पर शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर शेयर एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर शेयर इटरनल, टाटा स्टील, इंडिगो और एचसीएल टेक इससे पहले सोमवार, 29 दिसंबर को भी शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 100 अंक गिरकर 25,942 के स्तर पर बंद हुआ। उस दिन बीएसई के 30 में से केवल 7 शेयरों में तेजी, जबकि 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

निफ्टी आईटी, बैंक, ऑटो, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स कमजोर रहे, जबकि एफएमसीजी सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली थी।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय क्या कहती है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निफ्टी का ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एक्सपर्ट रुपक डे के मुताबिक, निफ्टी इस समय 21 EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कमजोरी के बीच स्टॉक-स्पेसिफिक निवेश के मौके मौजूद हैं। एक्सपर्ट पैनल ने शॉर्ट टर्म निवेश के लिए Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International, National Fertilizers, Asian Paints, BPCL और SCL जैसे शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...